ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भगदड़,10 से अधिक घायल

Rashtrabaan

ग्रेटर नोएडा,राष्ट्रबाण। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को भगदड़ मर गई इस भगदड़ में कई महिलाएं बुजुर्ग घायल हो गए वही भारी गर्मी एवं उमस से लोगों को परेशान होते देखा गया बताने की ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेन शास्त्री की कथा का वाचन किया जा रहा है जहां बुधवार को अचानक 500000 से अधिक लोग पहुंच गए ऐसे में वहां पर भगदड़ जैसे माहौल बन गया। दरअसल दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मची थी। भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने से एक महिला को करंट लगा है। घायल हुए लोगों में ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हैं। फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। पंडाल में अभी भी 1 लाख से ज्यादा लोग कथा सुनने के लिए मौजूद हैं।

- Advertisement -

भक्तो की संख्या बढ़ने से हालात बिगड़े..

- Advertisement -

दरअसल ग्रेटर नोएडा में आज से ही धीरेंद्र शास्त्री की कथा की शुरुआत हुई है ऐसे में भक्तों की भीड़ 5 लाख तक पहुँच गई। जबकि कार्यक्रम के लिए आयोजकों द्वारा तीन पंडाल लगाए थे और तीनों भर गए थे। पंडाल के बाहर भी भक्तों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में VVIP पास जारी किए गए थे, लेकिन भीड़ को देखते हुए VIP एंट्री पहले ही बंद कर दी गई थी। बता दें की कथा 10 जुलाई से से 16 जुलाई तक जारी रहेगी। दोपहर 12 बजे से पहले ही दिव्य दरबार में पांच लाख से अधिक लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का दिव्य दरबार में आना लगातार जारी रहा। धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गए।

- Advertisement -

पुलिस ने की घर मे टीवी पर कथा सुनने की अपील..

- Advertisement -

स्थिति को देख पुलिस ने श्रद्धालुओं से दिव्य दरबार के समाप्त होने की बात कही। श्रद्धालुओं से घर जाने का अनुरोध किया। लोगों से कहा गया कि वे घरों से ही प्रवचन सुनें। टीवी पर उनका कार्यक्रम आ रहा है।

- Advertisement -

आयोजन कर्ता का कहना: नही मची कोई भगदड़

- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा से जारी हुए वीडियो और तस्वीर में दिखाई दे रहा है की भगदड़ जैसे हालात बने हैं। लेकिन मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा का कहना है, यहां पर किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं मची है। जो भी वीडियो सामने आए हैं, उनको गलत तरीके से पेश किया गया है। यहां हमारे और प्रशासन के अनुमान से ज्यादा लोग आ गए। उसी की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई, अब सब कुछ ठीक है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!