सिवनी, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश में भाजपा ने अब तक 47 जिलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर चुकी है। प्रदेश भाजपा की घोषणा में हो रही देरी के कारण जिले में कुछ चेहरों की घोषणा के अटकले तेज थे।आज दिनांक 15 जनवरी 2025 दिन बुधवार को सारे अटकलों पर विराम लग गया और कार्यकर्ताओं के इंतजार भी ख़त्म हो गया। शीर्ष नेतृत्व ने मीना बिसेन पर विश्वास जताते हुए जिले की सौंपा है। इस घोषणा के बाद सारे अटकलों पर विराम लग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ी उत्सुकता थी की आखिर भाजपा जिलाध्यक्ष का ताज किसके सिर पर होगा।
बता दें कि भाजपा से सिवनी (Seoni)जिलाध्यक्ष के दावेदारों में लंबी सूची थी। जिसमे संतोष अग्रवाल, राजेश त्रिवेदी, गजानंद पंचेश्वर, मीना बिसेन, प्रेम नारायण तिवारी सहित बड़े दिग्गज शामिल थे। राजनैतिक सूत्रों की माने तो एक बड़े नेता सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अलोक दुबे, वैभव पावर और जयदीप सिंह ठाकुर के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी, जिसके चलते तीनो नामों को शीर्ष नेताओं ने सिरे से ख़ारिज कर नए चेहरे को मौका देते हुए मीना बिसेन पर विश्वास जताया है। बता दें की मीना बिसेन पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है।