तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, 8 लोगों की मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • कृष्णागिरी जिले की घटना, आसपास के घर और दुकानों को भारी नुकसान

कृष्णागिरी, राष्ट्रबाण। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को पटाखा बनाने की फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया। इसमें तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कृष्णागिरी जिले के पझायापेट्टई में पटाखा बनाने की फैक्ट्री में सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। 2 महिला मजदूर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले बारूद को उठाकर ले जा रही थीं। तभी उसमें धमाका हो गया। फैक्ट्री में करीब 12-15 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से कई घायल हो गए। कितने लोग घायल हुए यह सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। धमाके से लगी आग ने आसपास के घर और दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। एक होटल की दीवार भी ढह गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव सेवाकर्मियों ने रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
22 मार्च को शिवकाशी में भी हुई थी घटना
इससे पहले मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई थी। तमिलनाडु के कांचीपुरम में 22 मार्च को पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 17 लोग घायल थे।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!