Seoni News : भाजपा नेताओं में विवाद, मारपीट हुई लेकिन थाना नहीं पहुंचा मामला!

Rashtrabaan

सिवनी, राष्ट्रबाण। कहते है पैसा रिश्तों पर दरार ला देता है फिर दोस्ती क्या चीज है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना है। मामला 27 नवंबर 2024 दिन बुधवार का बताया जा रहा है, जहां नगर के बाहुबली चौक स्थित एक चाट की दुकान में दो भाजपाई नेताओं के बीच जूतम पैजार देखने को मिली। हालांकि विवाद की शिकायत दोनों पक्षों के द्वारा नहीं किये जाने की खबर सामने आ रही है। यह विवाद जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

- Advertisement -

सूत्रों की मने तो विगत दिन रात्रि में बाहुबली चौक स्थित पवन चाट की दुकान में पवन मेंहदीरत्ता द्वारा लोगो के साथ मिलकर मुरलीधर शर्मा की पिटाई कर दी गई तो इसका रिएक्शन दिखते हुए कुछ लोगो को एकत्रित कर मुरलीधर शर्मा ने पवन मेंहदीरत्ता के साथ भी मारपीट की। इसके बाद पक्षों ने विवाद के बाद चुप्पी साधने में भलाई समझी और यह मामला यही शांत हो गया। जानकार बताते है की यह विवाद के बाद दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने पर शिकायत नहीं की है। इस विवाद की चर्चा भाजपा कार्यालय सहित नगर की गलियों खूब हो रही है।

- Advertisement -

जमीनी विवाद की चर्चा तेज

मुरलीधर और पवन के बीच हुए विवाद की चर्चा पुरे शहर में हो रही है। चर्चाओं में यह बात सामने आ रही है की यह पूरा विवाद जमीन को लेकर हुआ है। अब यह विवाद राजनैतिक गलियों में जोर पकड़ा हुआ है। जानकारों की माने तो यह विवाद पहले भी तीन मरतबा हो चूका है लेकिन विवाद के बाद दोनों पक्ष द्वारा पुलिस को कोई शिकायत नहीं की जा रही है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की विवाद किसी विवादित जमींन को लेकर बार-बार हो रहा है और दोनों पक्ष इसे लेकर थाना और कोर्ट तक नहीं जाना चाहते।

error: Content is protected !!