मई में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है, जो कि 1 मई 2026 से प्रभावी होंगे। बैंक की यह नई ब्याज संरचना सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए लागू होगी। एफडी की अवधि न्यूनतम 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल तक हो सकती है।
नए रेट के अनुसार बैंक 2.75% से लेकर 7.75% तक ब्याज दरें प्रदान कर रहा है जबकि वरिष्ठ नागरिकों को इससे 0.50% अधिक ब्याज मिलेगा। यह अतिरिक्त लाभ केवल भारतीय नागरिकों के लिए है और सभी टेन्योर पर लागू होगा। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये ब्याज दरें रेकरिंग डिपॉजिट पर भी लागू होती हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त लाभ
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के मुताबिक, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरों में 0.50% का अतिरिक्त इजाफा किया गया है। इसका अर्थ यह है कि यदि सामान्य नागरिक को 7.75% ब्याज मिलता है, तो वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% तक की दर मिलेगी। यह पहल खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा और बचत को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
किस अवधि पर कितना ब्याज मिलेगा?
बैंक के नए एफडी योजनाओं के अनुसार 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर सबसे अधिक लाभ मिलता है। इस अवधि में सामान्य निवेशकों को 7.75% जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% ब्याज दर मिलेगी। 501 दिन के टेन्योर पर, सामान्य नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज दर प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिन तक और 502 दिन से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर 7.25% ब्याज मिलता है।
टेन्योर के अनुसार ब्याज दरें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
- 15 से लेकर 59 दिन- 3.25%
- 60 दिन से लेकर 90 दिन- 3.75%
- 91 दिन से लेकर 182 दिन- 4%
- 183 दिन से लेकर 1 साल तक- 4.75%
- 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिन- 7.25%
- 501 दिन- 7.50%
- 502 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.75%
- 2 साल से लेकर 5 साल से कम- 6%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.75%
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज- 0.50%
निवेशक सावधानीपूर्वक इन नई ब्याज दरों को समझकर ही निवेश का निर्णय लें। बेहतर होगा कि एफडी खोलने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा से ताजा जानकारी प्राप्त करें, ताकि आप सही और सुरक्षित निवेश कर सकें। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के ये बदलाव निवेशकों के लिए अवसर भी हैं और एक बेहतर वित्तीय योजना बनाने में मददगार भी।

