महिला वैज्ञानिक ने परिवार को दिया था धीमा जहर, 20 दिन में 5 लोगों की मौत, पुलिस ने किया खुलासा

Rashtrabaan

गढ़चिरौली, राष्ट्रबाण। महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या के एक मामले चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। हत्या के मामले में घर की बहू जो कि वैज्ञानिक है उसी ने घर के सदस्यों को मौत के घाट उतारा था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि 22 साल की कृषि वैज्ञानिक संघमित्रा ने जहरीला पदार्थ ‘थैलियम’ पति समेत 5 लोगों को दिया था और इन लोगों की अलग-अलग दिन जान ली। ऐसा इसलिए किया ताकि किसी को उस पर शक न हो। इस हत्याकांड में वैज्ञानिक संघमित्रा ने अपनी एक परिजन रोजा रामटेके की मदद भी ली थी। पुलिस से पूछताछ में संघमित्रा ने बताया कि उसकी शादी सही नहीं चल रही थी। उसके पति और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। इससे वह परेशान थी और उनके पिता भी तनाव में थे। यही नहीं इसी तनाव के चलते पिता ने आत्महत्या कर ली थी और फिर इससे संघमित्रा का गुस्सा भड़क गया। वह ससुराल वालों से पिता की सुसाइड का बदला लेना चाहती थी। इसी के चलते उसने सभी को धीमी मौत मारने का प्लान बना लिया। संघमित्रा ने बताया कि उसने काफी दिनों तक यह रिसर्च की थी कि आखिर कैसे थैलियम का इस्तेमाल जहर के तौर पर किया जा सकता है। 5 महीने पहले उसके पिता ने आत्महत्या कर ली थी और वह इससे बहुत परेशान थी। इसके बाद वह तेलंगाना से जहर खरीदकर लाई और 20 दिनों में 5 लोगों की जान ले ली। मृतकों के शवों की जांच में पता चला कि उनके शरीर में जहर का अंश था।

error: Content is protected !!