इंदौर, राष्ट्रबाण। इंदौर में डबल मर्डर केस के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल एक बेटे ने अपने पिता और अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। उक्त आरोपी द्वारा दोनों की हत्या किसी धारदार हतियार से की गई है। दोनों की लाशें सड़ी गली हालत में पाई गई हैं। इलाके में बदबू फैलने के बाद लोगों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद एक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जब फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे का मंजर देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने लाश को घर से निकाला। पुलिस को पिता पुत्री के साथ रहने वाले उनके बेटे पर हत्या करने का शक है। पुलिस बेटे की तलाश में जुटी है। मामले की छानबीन जारी है।
क्या है पूरा घटना क्रम…
वारदात इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को रहवासियों द्वारा उस समय सूचना दी गई जब इलाके में काफी बदबू आ रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट में दो शव पुलिस को बरामद हुए जो की पूरी तरह से सड़ चुके थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया। इलाके में रहने वाले लोगों ने पुलिस को कुछ अहम जानकारियां दी हैं।
क्या कहती है पुलिस…
एसीपी तुषार सिंह के अनुसार, पुलिस को बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि इलाके की आईडिया मल्टी में रहने वाले रिटायर बैंक मेनेजर किशोर धामन्दे (75) के साथ रह रही उनकी 55 वर्षीय बेटी रमा के फ्लैट से काफी बदबू आ रही है। जानकारी के बाद जब पुलिस पहुंची तो दरवाजा लॉक मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर का सीन देखकर उसके होश उड़ गए। पिता-पुत्री की सड़ चुकी लाशों को निकाला गया। पुलिस की माने तो हत्या दो या तीन दिन पहले की गई है। इलाके में रहने वाले लोगों का कहना था कि मृतक किशोर का एक बेटा पुल्कित है जो की नशे का आदी है। कुछ दिनों पहले ही उसे नशा मुक्ति केंद्र से उसके पिता लेकर आए थे। कई वर्षों से पुल्कित नशे का आदी था जिस कारण उसका परिवार से विवाद होता रहता था। घर में कई बार पुल्कित और उसे पिता-बहन का विवाद होता था।