सिवनी में यात्री बस और बोलेरो में भिड़ंत 02 की मौत, 02 गंभीर रूप से घायल

Rashtrabaan

सिवनी, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी-बालाघाट मार्ग पर ग्राम कोडिया के समीप एक यात्री बस और बोलेरो वाहन में भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो में सवार 02 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है बोलेरो सवार ग्राम विजयपानी निवासी हैं।

- Advertisement -

जानकारी अनुसार यात्री बस बालाघाट से सिवनी की ओर आ रही थी और बोलेरो वाहन बालाघाट की ओर जा रही थी । बस और बोलेरो वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो सवार 02 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और बोलेरो सवार 02 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज हेतु जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचाया गया है। थाना प्रभारी बरघाट ने बताया कि पुलिस को सुबह 11:00 बजे घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

- Advertisement -

देखे वीडियो

error: Content is protected !!