सुमित मिश्रा की पिटाई, कारण अज्ञात

Rashtrabaan

    सिवनी, राष्ट्रबाण। आज दोपहर लगभग 3:00 दलसागर रोड़, लाइब्रेरी के पास सुमित मिश्रा की कुछ लोगो ने पिटाई कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन युवको ने सुमित मिश्रा पर बेसवॉल बेट से हमला किया। सुमित की बेहद पिटाई कर दी, घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दो युवको को घटना स्थल से हिरासत में ले लिया है वही एक आरोपी पुलिस से बच कर भाग गया।
    सुमित मिश्रा की पिटाई युवको द्वारा क्यों की गई इसका कारण अज्ञात है। बता दें की इसके पूर्व सुमित की पिटाई किसी बात को लेकर नेहरू रोड़ में हुई थी, उस समय सुमित को उसके दोस्त ने ही पिट दिया था। अब एक बार फिर सुमित की पिटाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है तो वही घटना के बाद पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है।

    error: Content is protected !!