एक्टर मनोज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को का ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया था

Rashtrabaan Digital
Actor Manoj Kumar said goodbye to the world

87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


मुंबई. राष्ट्रबाण। दिग्गज कलाकार मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्मों और ‘भारत कुमार’ के नाम से खास पहचान मिली थी। उनके फैंस उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से पहचानते थे। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में ‘क्रांति’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘वो कौन थी’ और ‘उपकार’ जैसी बेहतरीन फिल्में की थीं। उनके निधन पर फैंस भी दिग्गज अभिनेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

- Advertisement -

पीएम ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, ‘महान अभिनेता और फ़िल्मकार श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति। राजनाथ सिंह ने भी मनोज कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

- Advertisement -

मनोज कुमार ने बदल लिया था अपना नाम

मनोज कुमार हिंदी सिनेमा के एक ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने के साथ ही अपना नाम बदला लिया था। उनके नए नाम से आज तक फैंस उन्हें जानते हैं। जी हां! बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। उनके फैंस उन्हें या तो ‘भारत कुमार’ या ‘मनोज कुमार’ के नाम से ही जानते हैं और प्यार करते हैं।

अशोक कुमार, दिलीप कुमार के फैन


मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को का ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया था। मनोज कुमार के माता-पिता ने उस समय भारत को चुना और दिल्ली आ गए। मनोज कुमार को बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का काफी शौक था। वह अशोक कुमार, दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के बहुत बड़े फैन थे। उनकी हर फिल्म देखना वह काफी पसंद करते थे और उनकी फिल्मों से प्रभावित होकर ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार कर लिया था। वह हर जगह अपना नाम मनोज कुमार ही बताते थे, जिससे धीरे-धीरे सब उन्हें मनोज कुमार के नाम से ही जानने लगे।

- Advertisement -

- Advertisement -
error: Content is protected !!