भोपाल, राष्ट्रबाण। 2023 के विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश में नवंबर- दिसंबर माह में होने हैं। ऐसे जानकारों का मानना है कि भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होना है। लेकिन आम आदमी पार्टी की एंट्री के बाद अब एक नई पार्टी भारतीय आदिवासी पार्टी(बाप) का आगमन हो गया है। जिससे माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने इसी महीने मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। ‘आप’ ने राज्य में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं ‘आजतक’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के 21 सीटों पर भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) चुनाव लड़ सकती है। ये सभी 21 सीटें एमपी के पश्चिमी हिस्से से हैं और आदिवासी बहुत इलाके हैं। ‘बाप’ भील आदिवासी बहुल इलाके की पार्टी है।
‘बाप’ का क्या एजेंडा…
भारतीय आदिवासी पार्टी की लॉन्चिंग 10 सितंबर, 2023 को हुई थी। यह पार्टी भीलप्रदेश की मांग के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। ‘बाप’ के एमपी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर गरवाल ने बताया कि उनकी पार्टी पश्चिमी मध्य प्रदेश के आदिवास समुदाय के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ेगी।