बॉलीवुड को बड़ा झटका: फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन

Rashtrabaan News Desk
Highlights
  • ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों से बनाई थी पहचान
  • संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी रही चर्चित, फिल्म जगत में शोक की लहर; निधन की खबर से प्रशंसक दुखी

    नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन हो गया। ये दुखद खबर सामने आने के बाद सेलेब्स भी सदमे में हैं। शुक्रवार 30 अक्टूबर को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा अलविदा कह दिया। इडंस्ट्री में इस वक्त शोक का माहौल है। संजय गुप्ता ने हिंदी सिनेमा को कई ऐसी फिल्में दीं, जिन्हें आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं।
    संजय निधन ने अपने करियर में ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘काबिल’ और ‘जज्बा’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि वह अपने बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि इस घटना को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को दुखी कर दिया है।
    संजय गुप्ता ने अपने करियर में यूं तो कई एक्टर के साथ काम किया, लेकिन संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी काफी जमी संजय दत्त के साथ उन्होंने ‘कांटे’ (2002), ‘मुसाफिर’ (2004), ‘जिंदा’ (2006) और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ (2007) जैसी फिल्में दी। इन फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद भी किया और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में संजय गुप्ता ने सिर्फ निर्देशन ही नहीं किया था, बल्कि फिल्म को प्रोड्यूस करने और इसकी कहानी लिखने में भी अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म साल 1991 में मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हुई चर्चित गैंगवार और पुलिस मुठभेड़ की घटना पर आधारित थी।
    संजय गुप्ता ने सिर्फ एक्शन और क्राइम फिल्मों तक ही खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने अलग-अलग तरह की कहानियों पर भी काम किया। ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘जज्बा’ (2015) को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म ‘काबिल’ (2017) को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। बता दें संजय गुप्ता ने फिल्म निर्देशक बनने से पहले फिल्म इंडस्ट्री में पोस्ट प्रोडक्शन और साउंड डिजाइन के क्षेत्र में काम किया था। उन्होंने फिल्ममेकर पंकज पराशर को भी असिस्ट किया। इस दौरान वह टीवी सीरीज ‘करमचंद’ और फिल्म ‘जलवा’ जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे। साल 2001 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस व्हाइट फेदर फिल्म्स शुरू किया था। इसके बैनर तले उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया। धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

    error: Content is protected !!