हिमाचल के कुल्लू में दो जगह बादल फटा एक की मौत 3 लोग घायल

Rashtrabaan
Highlights
  • बारिश की तबाही में 9 गाड़ियां बाढ़ में बही प्रदेश में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल,राष्ट्रबाण। पूरे प्रदेश में बारिश से लोग हलाकान हैं। ऐसे में सोमवार को हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले ​​​​​​के रा​यसन के कायस नाला में आज सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर बादल फटने से खूब तबाही हुई। इसकी चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल और एक को हल्की चोटें आई हैं।
मृतक की पहचान कुल्लू के चंसारी निवासी बादल शर्मा पुत्र गणेश शर्मा के तौर पर हुई है, जबकि कार में सवार बड़ोगी गांव के खेमचंद, चंसारी गांव के सुरेश शर्मा और चंसारी के ही कपिल को बाढ़ की चपेट में आने से चोटें आई हैं। आधा दर्जन गाड़ियां भी बाढ़ में बह गई और एक घर को भी आंशिक नुकसान हुआ है। इसके बाद गांव को जोड़ने वाली सड़क भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई। बादल फटने के बाद कायस गांव में साथ लगते नाले में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। इससे गांव के लोगों में अफरा-तफरी मची और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कोटखाई के गुम्मा-बाघी व गुम्मा-रियोघाटी वाया कीथ पुड़ग सड़क मार्ग पर बीती रात लैंडस्लाइड के कारण तितरी क्यार के पास पूरी तरह से बंद हो गया है

- Advertisement -

आज ऑरेंज एलर्ट जारी..

- Advertisement -

मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला ने आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए सरकार ने प्रदेशवासियों और सैलानियों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को उफनते हुए नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों, जलभराव वाले स्थानों पर नहीं जाने और गैर जरूरी यात्राएं टालने की सलाह दी है।

- Advertisement -

अब तक 37 की मौत, 12 लापता

- Advertisement -

प्रदेश में 8 से 11 जुलाई के बीच की भारी बारिश के कारण 681 सड़कें सात दिन से बंद पड़ी हैं। इससे 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की निजी व सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ है। फ्लैश फ्लड व बाढ़ की चपेट में 37 लोगों की मौत और 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रदेश में लैंडस्लाइड की 53 और फ्लैश फ्लड की 41 घटनाएं पेश आ चुकी हैं। इससे भारी तबाही हो रही है। सड़कें बहाल नहीं होने से अभी भी 720 से ज्यादा बस रूटों पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई।

- Advertisement -

स्कूलों में एक दिन की छुट्टी

- Advertisement -

मौसम विभाग के अलर्ट और सड़कों की हालात को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियां आज तक बढ़ा दी हैं। विभाग के आदेशों के अनुसार, विंटर क्लोजिंग वाले सभी स्कूल आज भी बंद रखे गए हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!