राजस्थान में नही रुक रहे अपराध.. 2 नाबालिग लड़कियों ने जहर खाकर की आत्महत्या, छेड़छाड़ से थीं परेशान

Rashtrabaan

बांसवाड़ा, राष्ट्रबाण। राजस्थान में अपराध रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। ऐसे में यहां पर महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। इसी प्रकार का मामला एक बार फिर प्रकाश में आया है जहां छेड़छाड़ से परेशान 2 छात्राओं ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर एक जांच टीम का गठन कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। दोनों नाबालिग लड़कियां पीपल खूंट में एक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। परिवार का आरोप है कि लड़कियों को एक नाबालिग सहित तीन लड़के परेशान कर रहे थे। एस परिमाला, आईजी पुलिस, बांसवाड़ा ने एएनआई को बताया, “हमें घंटाली पुलिस स्टेशन में सूचना मिली कि दो नाबालिग लड़कियों ने जहर खा लिया है। लड़कियों को अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक के बाद एक अपराध की घटनाओं अशोक गहलोत सरकार के लिए परेशानी बनती जा रही है।

- Advertisement -

घटना के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरा…

- Advertisement -

भाजपा के राजस्थान अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस घटना पर सीएम गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह घटना राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान है।

error: Content is protected !!