घरेलू गैस सिलेंडर हुआ 200 रूपए सस्ता, रक्षाबंधन के पहले पीएम मोदी ने बहनों को दिया बड़ा तोहफा

Rashtrabaan

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। बहनों का त्यौहार रक्षाबंधन आने वाला है। रक्षाबंधन के इस पवित्र त्यौहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी देश की बहनों को एक बड़ा उपहार भेंट किया है। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। दिल्ली में अब दाम घटकर 903 रुपए हो गए हैं। पहले दाम 1103 रुपए थे। भोपाल में ये 908 और जयपुर में 906 रुपए का मिलेगा। कैबिनेट ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दी है। तो वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा। इस फैसले से सरकार पर वित्त वर्ष 2023-24 में 7,680 करोड़ का बोझ आएगा। केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि सरकार 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन बांटेगी।

- Advertisement -

आखरी बार मार्च महिने में बढ़ाए गए थे दाम
बता दें कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम मार्च 2023 में 50 रुपए बढ़ाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई थी। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को दामों में बदलाव किया गया था। तब भी कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी।

- Advertisement -

देश में 9 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन
बताया जा रहा है कि उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस स्कीम को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। सरकार ने इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए थे। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है।

error: Content is protected !!