पूरे देश में समान सोने के दाम, वन नेशन वन गोल्ड पॉलिसी की तैयारी

Rashtrabaan

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। पूरे देश में सोने की अलग-अलग कीमतें होती हैं, जिससे ये कहीं सस्ता तो कहीं महंगा मिलता है। हालांकि, सरकार जल्द वन नेशन वन गोल्ड रेट पॉलिसी लाने जा रही है, जिसके बाद पूरे देश में सोने की कीमत एक समान होगी। इसके लिए देशभर के तमाम बड़े ज्वैलर्स सहमत हो गए हैं।

- Advertisement -

जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल ने भी दिया समर्थन

सोने की समान कीमतों के लिए लाई जा रही इस पॉलिसी को जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल ने भी समर्थन दिया है। इसका मकसद पूरे देश में सोने की एक समान कीमतें करना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2024 में होने वाली बैठक में इस पर ऑफिशियल ऐलान हो सकता है। हालांकि, इस पॉलिसी को लागू करने के बाद आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए गोल्ड इंडस्ट्री नई योजना बना रही है।

- Advertisement -

क्या है पॉलिसी?

ये केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित एक ऐसी योजना है, जिसका लक्ष्य पूरे देश में एक समान सोने की कीमतें लागू करना है। ये पॉलिसी लागू होने के बाद आप देश के किसी भी कोने चाहे चेन्नई हो या चंडीगढ़ में गोल्ड खरीदेंगे तो उसकी कीमत एक बराबर होगी। इस पॉलिसी के तहत सरकार नेशनल बुलियन एक्सचेंज बनाएगी, जो सब जगह सोने की बराबर कीमतें तय करेगा और ज्वैलर्स इसी कीमत पर गोल्ड बेचेंगे।

- Advertisement -

पॉलिसी लागू होने पर घट सकते हैं दाम

वन नेशन वन गोल्‍ड रेट पॉलिसी लागू होने से बाजार में ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी। सोने की कीमतों में डिफरेंस होने होने की वजह से इसकी कीमतों में भी कमी आ सकती है। इसके अलावा अभी जो ज्वैलर्स सोना बेचने पर कई बार मनमानी कीमतें वसूलते हैं, उस पर भी लगाम लगेगी। बता दें कि पिछले कुछ सालों में सोने की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 74000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

error: Content is protected !!