ग्वालियर, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में बलात्कार जैसे संगीन आरोपों की सँख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया है जहां ग्वालियर में एक 17 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दरअसल यह हैवानियत एक 17 साल की लड़की के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने की है। आरोपी पहले लड़की को जबरदस्ती एक सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी और उसके दोस्तों ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। यह ग्वालियर जिले की घटना है। ‘टीओआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 नवंबर को नाबालिग लड़की बैंक से घर वापस जा रही थी। शाम साढ़े पांच बजे रास्ते में उसके फेसबुक फ्रेंड रामू कुशवाहा ने उसे कॉल किया। रामू ने लड़की से उसका लोकेशन पूछा और उसे मोतीझील पर इंतजार करने को कहा। कुछ ही देर बाद रामू एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में मोती झील पहुंचा। उसके साथ दो और लड़के थे। एक की पहचान सरविंद (पूर्व विधायक अजब सिंह का भतीजा) और छोटे खान के रूप में हुई है। नाबालिग का फेसबुक वाला दोस्त उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया। सुनसान जगह पर रामू और उसके दोस्तों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। लड़की के विरोध करने के बावजूद तीनों आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। लड़की बेहोश हो गई। होश में आने के बाद वो किसी तरह पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती सुनाई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने रामू और सरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। छोटे अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Gwaliore News: फेसबुक में हुई दोस्ती के बाद युवको ने 17 साल की नाबालिग से किया सामुहिक दुष्कर्म
