राहुल ने की किसानों के साथ धान की रोपाई

Rashtrabaan
Highlights
  • सोनीपत के मदीना गांव में अचानक रूके राहुल गांधी, खेतों में किसानों के साथ चलाया टै्रक्टर

सोनीपत, राष्ट्रबाण। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दिल्ली से शिमला जा रह थे। शनिवार सुबह हरियाणा के सोनीपत में राहुल गांधी अचानक रूक गए। राहुल ने यहां किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की और किसानों के साथ खेतों में टै्रक्टर चला खेतों की जुताई भी की। वहीं किसानों से राहुल गांधी ने खेती-किसानी के बारें बातचीत की। इसी दौरान राहुल गांधी ने किसानों के साथ मिलकर नाश्ता भी किया। राहुल के अचानक सोनीपत पहुंचने की किसी को खबर नहीं नहीं ग्रामीणों द्वारा जैसे ही कांग्रेस विधायक को जानकारी दी गई तो वह तत्काल राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। मिली जानकारी अनुसार राहुल गांधी जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर पहुंचे तो किसानों के बीच जाने का प्रोग्राम बना लिया और सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रुख कर लिया। राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुक गए। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया। बता दें कि राहुल गांधी एनएच 48 से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाइपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। इसके बाद वे अपने रूट से हट कर करीब 50 किलोमीटर दूर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीना में सुबह करीब 6.40 बजे पहुंचे गए। वे भैंसवान-मदीना रोड पर संजय के खेत में जा पहुंचे। मदीना गांव में करीब 2 घंटे बाद राहुल गांधी 8.40 बजे पर रवाना हो गए। वहीं लौटते समय उन्होंने गोहाना पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ड्रेस चेंज की। फिर सोनीपत से आगे रवाना हो गए।
राहुल के आने की किसी को नहीं थी खबर
बता दें कि राहुल के सोनीपत खेत में रुकने का पता चलते ही बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक भी वहां तत्काल पहुंचे। नरवाल ने कहा कि उनके पास राहुल के आने की सूचना नहीं थी, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों से उनको जानकारी लगी वह तुरंत मिलने पहुंच गए। गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि राहुल गांधी यहां पहुंचे हैं। वह यह देख रहे हैं कि एक गांवों में खेती का क्या तरीका है। किसान किस तरीके से धान लगाता है। वहीं इसमें उन्हें क्या परेशानियां आ रही हैं।
किसान संजय के खेतों में पहुंचे राहुल गांधी
हरियाणा के गांव मदीना में राहुल गांधी किसान संजय के खेत में पहुंचे थे। जिस वक्त राहुल आए, किसान और मजदूर मिलकर धान की रोपाई कर रहे थे। जब सिक्योरिटी के साथ राहुल गांधी खेत की तरफ आए तो दूर से उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। हालांकि, करीब आते ही उन्होंने राहुल गांधी को पहचान लिया।
कांग्रेस का गढ़ माना जाता है सोनीपत का बरोदा
बता दें कि गांव मदीना सोनीपत के ग्रामीण हलके बरोदा का हिस्सा है। बरोदा हलके से वर्तमान में कांग्रेस के इंदूराज नरवाल उर्फ भालू विधायक हैं। उन्होंने उप चुनाव में भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया था। पूरा बरोदा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह क्षेत्र रोहतक से सटा हुआ है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!