'मैं  रखैल बनकर नहीं रह सकती थी' : अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

Rashtrabaan

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह काफी लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे। इनके इस रिश्ते का अंत एक बुरे मोड़ पर हुआ था, जिसके बाद ये पावर कपल कभी एक साथ नजर नहीं आया। रिश्ता खत्म होने के बाद अक्षरा सिंह ने अपने एक्स यानी पवन सिंह पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत तमाम आरोप लगे थे।

- Advertisement -

अक्षरा सिंह के आरोप गंभीर

खबर के मुताबिक, इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री से अक्षरा सिंह को बायकॉट कर दिया गया था। हालांकि, अक्षरा ने इस पूरे इंसीडेंट पर बात की थी और बताया था कि कैसे पवन उन्हें प्रताड़ित करते थे। अक्षरा ने कहा था कि मैं उनकी रखैल बनकर नहीं रह सकती थी।

- Advertisement -

बंद कमरे में पीटते थे पवन सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट के आरोप लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा ने कहा कि पवन सिंह उन पर हाथ उठाते थे। बहुत बार उन्हें मारा पीटा गया। अक्षरा ने आगे बताया कि एक बार तो मैं मरते-मरते बची थी। पवन कमरे में बंद करके पीटते थे।

- Advertisement -
error: Content is protected !!