Indore News: कांग्रेस का दावा मध्यप्रदेश में भी ईडी की हो सकती है कार्यवाही, प्रत्यशियों को कांग्रेस ने किया आगाह

Rashtrabaan

इंदौर, राष्ट्रबाण। कांग्रेस नेताओ के ठिकानों पर लगातार ईडी की कार्यवाही के बाद अब कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में अब कांग्रेस नेता ही अपने प्रत्याशियों को आगाह कर सचेत रहने की हिदायत दे रही है। दरअसल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को आगाह करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश में भी पार्टी से जुड़े लोगों पर ईडी के छापे पड़ सकते हैं। दरअसल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लाम्बा ने इंदौर प्रेस क्लब में भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं को ‘चुनावी हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए यह बात कही। अलका लाम्बा ने कहा- मौजूदा विधानसभा चुनावों के दौरान ईडी राजस्थान पहुंच चुकी है। छत्तीसगढ़ में पहले से ईडी का काम चल रहा है। अब मध्य प्रदेश में भी ईडी का स्वागत है और हम भाजपा के साथ ही ईडी को भी इस राज्य में शिकस्त देने को तैयार हैं। हमें बिल्कुल पता है कि मध्य प्रदेश में भी हमारे खिलाफ छापे पड़ने वाले हैं। ईडी ही भाजपा को चुनाव लड़ा रही है।

- Advertisement -

प्रत्याशियों को परेशान कर रही ईडी…

- Advertisement -

अलका लाम्बा ने कहा कि भाजपा, ईडी के साथ ही आयकर विभाग, सीबीआई और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कथित रूप से चुनावी हथियार बनाकर अपने विरोधी दलों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान अड़ंगे लगाकर इन प्रत्याशियों को ‘उलझाया’ जा सकता है।

error: Content is protected !!