Indore News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर का पुतला फूंका..पुलिस ने वाटर कैनन से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को खदेड़ा

Rashtrabaan

इंदौर राष्ट्रबाण। सोमवार को इंदौर में नगर निगम मुख्यालय के सामने कांग्रेस संपत्ति कर में 30 से 60 फीसदी की वृद्धि को लेकर विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा। दरअसल सुबह से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा इंदौर नगर निगम मुख्यालय को घेरने की रणनीति बनाई जा रही थी। पुलिस ने बैरिकेडिंग करा दी थी। कांग्रेसियों का प्रदर्शन जब उग्र हो गया तो पुलिस को दो बार वाटर कैनन चलानी पड़ी। हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। दरअसल इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित कांग्रेस पार्षद भी शामिल हुए। वाटर कैनन से राजू भदौरिया, पिंटू जोशी, स्विप्नल कांबले, रमीज खान, साक्षी शुक्ला, अमित चौरसिया, चिंटू चौकसे सहित कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

- Advertisement -

महापौर का फुंका पुतला…
रेट जोन में बदलाव की वजह से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की दरों में भी 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस इसी का विरोध कर रही है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि एक तरफ तो महापौर दावा कर रहे हैं कि निगम ने नागरिकों को राहत देते हुए कोई नया कर नहीं लगाया है। दूसरी तरफ गुपचुप तरीके से रेट जोन में बदलाव कर दिया गया।

- Advertisement -

यह है कांग्रेस की मांग…
संपत्ति कर-भवन अनुज्ञा शुल्क में वृद्धि को लेकर विरोध।
नगर निगम द्वारा अब तक जितनी भी कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया है, उन कॉलोनियों में से एक भी मकान का नक्शा मंजूर नही किया गया है । रामनवमी के पर्व पर पटेल नगर में हुए हादसे को लेकर दोषियों का क्या हुआ, कार्रवाई क्यों नही हुई । नर्मदा की लाइन से पीने के पानी में गंदा पानी, बदबूदार पानी, ड्रेनेज के पानी का मिश्रण की समस्या ।नर्मदा की अमृत योजना कब आएगी इसका जवाब, यह बीजेपी और कांग्रेस दोनों के पार्षदों की समस्या है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!