Indore News: दिग्विजय सिंह का कैलाश पर तंज, कहा इसलिये दुखी की बेटे को टिकिट नही मिला

Rashtrabaan

इंदौर, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशियों की 2 सूची जारी कर दी गई है। जिसपर तंज कसते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने से खुश नहीं हैं। वह दुखी हैं क्योंकि उनके बेटे को टिकट नहीं मिला है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कैलाश विजयवर्गीय परेशान है उन्हें चुनाव लड़ाया जा रहा है और बेटे का टिकिट काट दिया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय का अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रहे थे कि उन्हें उम्मीद नहीं थी चुनाव में टिकट मिलेगा। वह पार्टी के प्रचार की तैयारी कर रहे थे। आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेरी भूमिका पंजे को जिताओ सरकार बनाओ की है। चुनाव लड़ने के सवाल पर दिग्विजय सिंह बोले- मैं हमेशा मैदान में रहता हूं।

- Advertisement -

भाजपा केवल हिन्दू-मुसलमान की राजनीति करती है

- Advertisement -

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आजकल मुसलमानों की बात कर रहे हैं। मस्जिदों में जाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि जनता के प्रति इतना ही लगाव है तो मणिपुर की बात करें, वहां जाएं और वहां के लोगों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उससे मुक्ति दिलाएं। यह भाजपा का केवल चुनावी स्टंट है। भाजपा बेरोजगारी की बात नहीं करती, दिनभर हिन्दू-मुसलमानों की बात करती है। उन्होंने सांसद संजय सिंह के घर ई़डी के छापे की निंदा की।

error: Content is protected !!