भगवान के रोल करना अब नही होगा आसान, OMG 2 के विवाद के बाद दिखाई दे रहा असर

Rashtrabaan

दिल्ली, राष्ट्रबाण। फिल्मों पर भगवान के रोल( किरदार) करना अब आसान नही होगा। दरअसल आदिपुरुष के बाद उपजे विवाद को लेकर भगवान के किरदारों पर काफी विवाद देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अब बड़े पर्दे पर भगवान का रोल करना आसान नही माना जा रहा है। वहीं ओएमजी 2 फिल्म को लेकर सामने आए विवाद के बाद कहा जा रहा है कि आगे किसी भी कलाकार के लिए भगवान का रोल निभाना आसान नहीं होगा। दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को लेकर इस समय काफी माहौल बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीजर रिलीज होने के बाद से ही ओएमजी 2 को लेकर काफी विवाद हो रहा था। फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर बवाल हुआ है। अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिव के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को लेकर सामने आए विवाद के बाद कहा जा रहा है कि आगे किसी भी कलाकार के लिए भगवान का रोल निभाना आसान नहीं होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने आधिकारिक तौर पर कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की है, लेकिन ऐसी फिल्मों को लेकर लगातार हो रहे विवाद का असर जरूर होगा। आपको बता दें कि धार्मिक विषयों पर बनी फिल्मों को लेकर देखा गया है कि किसी न किसी बात पर विवाद खड़ा किया जाता है। प्रदर्शन होते हैं। कलाकारों और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों को ट्रोल किया जाता है। कई बार विवाद कोर्ट तक पहुंत जाते हैं। आदिपुरुष फिल्म इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। फिल्म इडंस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि अब धार्मिक विषय पर फिल्म बनाना और किसी भी कलाकार के लिए देवी-देवता का रोल करना आसान नहीं होगा।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!