Jabalpur News: जबलपुर में 7 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार,उड़ीसा से गांजा की हो रही थी सप्लाई

Rashtrabaan

जबलपुर, राष्ट्रबाण। जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 7 किलो 2 सौ ग्राम गांजा को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई है। जिसमे दो लड़के बैग में गांजा बेचने के लिए मैदान में खड़े हुए थे। जिसके बाद मौके पर दबिश दी गई। जहां से दो युवकों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है दोनों युवक उड़ीसा से गांजा लाकर जबलपुर में सप्लाई किया करते थे। पुलिस के मुताबिक अनुज उर्फ बाबू कटियार उम्र 19 वर्ष निवासी पंसारी मोहल्ला गोरखपुर और अमित प्रधान उम्र 19 वर्ष निवासी सैनिक सोसायटी दानव 2 बैग में गांजा लिए हुए थे, जो बेचने के लिए महर्षि स्कूल के बगल के मैदान में खड़े थे। सूचना पर तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई। दोनों लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। युवकों की तलाशी लेने पर एक काले रंग की पॉलिथीन में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला। इसी प्रकार अमित प्रधान काले रंग के पिठ्ठू बैग में काले रंग की पॉलिथीन के बैग में गांजा रखे मिला। जिनसे कुल 7 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग डेढ़ लाख रूपये का कीमती गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैं। प्रारम्भिक पूछताछ पर दोनों ने गांजा उड़ीसा से लाना बताया है, जिसकी तस्दीक की जा रही है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!