Kolkata News: बंगाल पंचायत चुनाव में सुबह टीएमसी कार्यकर्ता समेत 9 लोगों की मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • सुबह 11 बजे तक हुआ 23% मतदान,बैलेट पेपर की मची लूट खसौट

कोलकाता,राष्ट्रबाण। पश्चिम बंगाल में हो रहे पंचायत चुनाव में हिंसा देखने को मिल रही है जबकि यहां सुबह 7 बजे से 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर मतदान जारी है। जबकि बाकी 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। निर्विरोध चुने जाने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 8,874 तृणमूल कांग्रेस से हैं। 11 बजे तक 22.6% मतदान हुआ है। वहीं मतदान के दौरान कई इलाकों में हिंसा देखने को मिली जबकि यहाँ पर सेंट्रल फोर्सेस की तैनाती की गई है। इसके बाद भी अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। सुबह वोटिंग शुरू होते ही कूच बिहार के सिताई में बाराविटा प्राइमरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ की गई और बैलट पेपर्स में आग लगा दी गई। कई जगहों पर बैलेट बॉक्स ही उठा लिया गया।
पिछले 24 घंटों में चुनावी हिंसा में पांच जिलों में नौ लोगों के मरने की खबर है। मरने वालों में पांच TMC कार्यकर्ता, एक कांग्रेस कार्यकर्ता, एक CPI(M) कार्यकर्ता, एक भाजपा उम्मीदवार का पोलिंग एजेंट और एक निर्दलीय उम्मीदवार का पोलिंग एजेंट शामिल है। 9 जून से अब तक हिंसक घटनाओं में मरने वालों की संख्या 27 हो चुकी है।

- Advertisement -

अलग अलग जिलों में नौ लोगों की मौत…
टीएमसी के अनुसार शनिवार सुबह मुर्शिदाबाद के बेलडांगा और कूचबिहार के तूफानगंज में दो पार्टी कार्यकर्ताओं, जबकि मालदा के मानिक चौक में टीएमसी नेता के रिश्तेदार की हत्या कर दी गई। इससे पहले शुक्रवार रात रेजीनगर और खारग्राम में दो कार्यकर्ता मारे गए थे। मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में यास्मीन एसके नाम के कांग्रेस कार्यकर्ता का मर्डर कर दिया गया। वहीं, पूर्वी बर्दवान में शुक्रवार रात 32 साल के CPI(M) कार्यकर्ता रजिबुल हक को गोली मार दी गई थी। शनिवार सुबह उसने कोलकाता के NRS मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। कूचबिहार के फलिमारी में शनिवार सुबह भाजपा के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!