Panna News: खदान खोदने के बाद मिला हीरा, रातोंरात लखपति बने कई किसान

Rashtrabaan
Highlights
  • 7 कैरट का हीरा मिलने के बाद किसानों में खुशी की लहर

पन्ना, रास्त्रबाण। रातोंरात लखपति बनने का सपना अक्सर सभी लोग देखते हैं। लेकिन यह सपना सच मे सही हो जाए तो सोचिए आप क्या करेंगे। ऐसा हुआ है जहां रातोंरात कई किसान लखपति बन गए हैं। दरअसल देश दुनिया में बेशकीमती हीरों के लिए पन्ना जिले का नाम जाना जाता है। ऐसा ही करिश्मा हुआ सुनील और उसके नौ अन्य साथियों के साथ देखने को मिला, रातों-रात लखपति बन गए हैं। बता दें कि सुनील कुमार पेशे से किसान हैं, उन्होंने साथियों के साथ जरुआपुर में हीरा खदान लगाई थी। जहां उन्हें तीन माह की खुदाई के दौरान चमचमाता हुआ 7 कैरट 90 सेंट का नायाब हीरा मिला है। सभी साथियों ने मिलकर हीरा कार्यालय पन्ना में जमा किया है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। इस हीरे की अनुमानित कीमत 35 लाख से अधिक आंकी जा रही है। हीरा मिलने से सुनील कुमार, सुनील कुलू, भीम प्रताप सिंह बुदेला, संजय अधिकारी, दिलीप हलदार, प्रेमा मिस्त्री, राकेश बढ़ई, अनुकूल साना सहित सभी साथियों के परिवारों में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -

सभी को बराबर मिलेंगे पैसे…

- Advertisement -

हीरा जमा करने आए सुनील व अन्य साथियों ने बताया कि हीरे की राशि जो भी नीलामी के दौरान मिलेगी उसको हम सभी साथी आपस में बांटेंगे। हम सभी ने बराबर से मेहनत की है। खदान खोलने के काम 3 माह पूर्व शुरू किया था जिसका परिणाम आज मिला है हम सभी बहुत खुश हैं।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!