रीवा ,राष्ट्रबाण। रीवा के बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी कैदी फरार हो गए। घटना समान थाना अंतर्गत बाल संप्रेक्षण गृह की है। पुलिस का कहना है कि बुधवार सुबह बाल अपचारी कैदी छत के टावर पर चढ़ गए और वहां से पीछे की ओर गए। इसके बाद पाइप पकड़कर नीचे उतरे। इसके बाद बाउंड्री वाल फांद कर भाग गए। बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक की शिकायत पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है। समान पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बाल संप्रेक्षण गृह में बुधवार की सुबह वारदात हुई है। जब कैदी फरार हुए, तब ड्यूटी का समय चेंज हो रहा था।
जानकारी में होमगार्ड के जवानों का कहना है कि वह कपड़े बदल रहे थे। तभी बाल अपचारी ने मौके को भुनाया है। काफी समय बाद जब वह नहीं दिखे तो अन्य बाल कैदियों ने सूचना दी। नगर सैनिक छत के टावर में गए तो वह खुला मिला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो घटना दिखी। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर घटना के बारे में समान थाने को अवगत कराया है। जानकारी के बाद समान थाने का पुलिस बल पहुंचा है। शिकायत के बाद समान पुलिस ने आसपास के थानों को खबर कर दी है। वहीं दूसरी तरफ बाल अपचारी कैदियों के परिजनों को बता दिया गया है।
Rewa News: बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी कैदी छत से फरार

Leave a comment
Leave a comment