सतना, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रचार करने अपने दिग्गज नेताओं को उतारा जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है किस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के प्लेन से उतरते ही उनके साथ फोटो खींचने के लिए उनके पास तक पहुंच गए पहले तो राहुल गांधी कुछ समझ नहीं पाए। बाद में अपने प्लेन में वापस लौट गए। जानकारी अनुसार इस मामले में उन्होंने कमलनाथ से भी पूछा कि इस तरह से कैसे हुआ ? राहुल मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर आए थे। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के बाद ये राहुल गांधी का पहला दौरा था। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी MP पहुंचे थे। राहुल गांधी कल शहडोल जिले के व्योहारी में सभा को संबोधित करने जा रहे थे। लेकिन उसके पहले राहुल गांधी सतना एरोड्रम पहुचे हुए थे। यहा से उन्हें हेलीकॉप्टर से शहडोल जिले के व्योहारी सभा स्थल तक पहुंचना था लेकिन जैसे ही राहुल गांधी प्लेन से उतरे वैसे ही सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनसे मिलने पहुंच गए। राहुल गांधी कुछ लोगो मिले और उसके बाद कुछ कहते हुए वापस प्लेन में लौट गए। राहुल गांधी की सुरक्षा में इसे चूक की तरह देखा जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
Satna News: मध्यप्रदेश पहुँचे राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, हवाई पट्टी पँहुचते ही सिक्योरिटी का घेरा तोड़ पास पहुंचे कार्यकर्ता
