Seoni News : नारी सम्मान योजना से महिलाओ के वोट साधने का प्रयास कर रहे कमल नाथ

इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को 18000 हजार रूपये सलाना आर्थिक सहायता मिलेगी, यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जायेगा

Rashtrabaan
Highlights
  • नारी सम्मान का लाभ लेने लाभार्थियों में होड़, भरे जा रहे आवेदन
  • मध्य प्रदेश की महिलाओ को मिलेगा लाभ, सशक्त होंगी महिलाये

लखनादौन, राष्ट्रबाण। आगामी वर्ष में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा प्रदेश में सरकार बनने पर महिलाओ को नारी सम्मान योजना से प्रति माह 1500 रूपये देने की घोषणा कर महिला वोट साधने का प्रयास किया है। इसी तारतम्य में लखनादौन विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जमुआ में युथ ब्रिग्रेड अध्यक्ष शरद बैसले एवं बूथ लेवल अजेंट राजकुमार इनावती और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में नारी सम्मान योजना के अन्तर्गत बड़ी संख्या में महिलाओं के फार्म भरवाये गये। जिसमें महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया।
नारी सम्मान योजना की घोषणा 9 मई को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की थी। इस योजना में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के बाद अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो यह योजना लागू की जायेगी। इस योजना में महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1500 रूपये और रसोई गैस सिलेंडर 500 रूपये दिये जायेगें। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को 18000 हजार रूपये सलाना आर्थिक सहायता मिलेगी । यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जायेगा। इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। नारी सम्मान का लाभ लेने के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश का निवासी होना, आवेदक महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!