सिवनी, राष्ट्रबाण। पिछले 24 घँटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। ऐसे में लंबे समय तक सूखे के बाद मूसलाधार बारिश ने जिले के कई हिस्सों में कोहराम मचा दिया है। कंजई के पास स्टेट हाईवे का नाला उफान पर होने के कारण सिवनी-बालाघाट मार्ग से वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। यात्री वाहन चालकों को रात से जाम में फंसे होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सिवनी में रेड अलर्ट जारी होने के बाद कलेक्टर ने15 और 16 सितंबर के लिए सिवनी में स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। सिवनी मुख्यालय के नीचले क्षेत्रों में जल भराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मध्य स्थित बड़ा मिषन स्कूल में जल प्लावन के चलते विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच सके। वहीं सिवनी जनपद पंचायत भवन में संचालित भू अभिलेख कार्यालय में जल भराव होने से अव्यवस्था फैल गई। जिले के बरघाट, कुरई, सिवनी, लखनदौन, छपारा विकासखंड में अतिवृष्टि के कारण वैनगंगा समेत कई नदी नालों के उफान पर होने से ग्रामीण रास्तों पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है।
बरघाट में अब तक 10 बारिश दर्ज…
गुरुवार रात 12 बजे से प्रारंभ हुआ बारिश का दौर निरंतर जारी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक मात्र आठ घंटे में बरघाट विकासखंड में सर्वाधिक 10 इंच (243 मिमी) बारिश दर्ज हुई है। अरी के शुक्ला जलाषय रात से ही ओवर फ्लो होना शुरू हो गया। रपटे में कई फिट ऊपर से पानी बह रहा है। वैनगंगा नदी के लखनवाड़ा पुराना पुल बाढ़ के पानी समा गया है।