सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी कोतवाली एक बार फिर सुर्खियों पर है, पैसों के खेल में एक बार फिर खाकी पर कलंक लगा है। कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी के पैसे मांगने के ऑडियो ने पुलिस महकमें क दागदार कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चोरी के आरोपी के चालान जल्दी पेश करने के लिए उससे 13 हजार रुपये की मांग की गई और यह केस सेटलमेंट करवाने का आश्वासन प्रधान आरक्षक द्वारा दिया गया। आरोपी द्वारा दस हजार रूपये दे दिए गए तीन हजार देना शेष था। शेष राशि के लेने के उक्त व्यक्ति से प्रधान आरक्षक द्वारा बात की गई जिसका ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में शेष तीन हजार रूपये प्रधान आरक्षक सुन्दर श्याम द्वारा मांगा जा रहा है नहीं देने की स्थिति पर प्रधान आरक्षक द्वारा दोबारा काम नहीं बोलने क बला गया।
इस ऑडियो के बाद एक बार फिर पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे है। आम जनता में चर्चा तेज है की पुलिस पैसे लेकर अपरधियों की पनाहगार बनी हुई है। अब देखना यह होगा की ऑडियो सार्वजानिक हने के बाद पुलिस अधीक्षक इस मामले में क्या एक्शन लेते है, यह भविष्य की गर्त पर छुपा हुआ है।
वसूली के और भी मामले
कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुन्दर श्याम तिवारी के ऑडियो सुन कर किसी को आश्चर्य नहीं हुआ अपितु इसके वसूली की चर्चा लोगो की जुबान पर बने हुए है। बताया जाता है की एक सामान्य अपराध पर सत्ता रूढ़ पार्टी के नेताओ द्वारा आरोपी के कथन और मुचलका पर केस कोर्ट में पेश करने को कहा गया टी प्रधान आरक्षक सुन्दर श्याम द्वारा उक्त आरोपी से 25 हजार की व्यवस्था करने की बात कही गई। यह बात जब भाजपा जिलाध्यक्ष, सिवनी विधायक और भाजयुमो जिलाध्यक्ष को पता चली तो प्रधान आरक्षक की क्लास लेते हुए सिवनी विधायक ने जमकर फटकार लगाई।
दो नंबरी कारोबारियों से भी वसूली करता है प्रधान आरक्षक
सिवनी जिला दो नंबरी कारोबार का हब बन गया है। यह दो नंबर के कारोबार को सुन्दर श्याम जैसे भ्रष्ट ख़ाकीधारक का संरक्षण प्राप्त होता है। सूत्रों की माने तो सुन्दर श्याम सिवनी थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब, जुआ, सट्टा और मादक मादक प्रदार्थ बेचने वालो से मंथली वसूली करता है। थाने पर मामले सेटलमेंट करने और दो नंबरी कारोबारियों से वसूली की रकम दो लाख से अधिक बताई जा रही है।