Singrauli News: सांप ने काटा,झाड़-फूंक करवाने भटकता रहा परिवार मां-बेटे ने तोड़ा दम

Rashtrabaan

सिंगरौली,राष्ट्रबाण। बारिश के मौसम में अधिकांश क्षेत्रों में सांप निकलने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं ,ऐसे में सांप काटने के केस भी नजदीकी अस्पतालों बढ़ जाते हैं। वही आज भी कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में सांप के काटने के बाद डॉक्टर से इलाज ना करवाते हुए झाड़-फूंक के चक्कर में भटकते रहते हैं और इसी झाड़-फूंक के कारण लोग अपनी जान गवा देते हैं। ऐसा ही मामला सिंगरौली में देखने को मिला जहां रात में एक सांप ने मां बेटे की जान ले ली। दरअसल घटना सिंगरौली जिले के गोरवी चौकी के बिरकुनिया टोला बौधाखाड़ी गांव की है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। विनय शुक्ला चौकी प्रभारी गोरवी ने बताया कि सर्प काटने से मां बेटे की मौत हुई है। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

क्या था पूरा घटना क्रम…

- Advertisement -

किस्मतिया बैगा पत्नी रामनरेश बैगा 30 वर्ष निवासी बिरकुनिया रोजाना की तरह रात करीब 8 बजे खाना बनाया। पति रामनरेश सहित घर के अन्य सदस्यों को भोजन दिया। करीब 9 रात खुद खाना खाया और बेटे अरविंद 5 वर्ष को खाना दिया। दोनों साथ मैं सोने के लिए चले गए। मंगलवार की रात करीब 3 बजे बेटे की रोने की आवाज आई, मां ने उसे दूध पिलाया। कुछ समय बाद अरविंद की तबीयत खराब होने लगी। पिता रामनरेश घर के अंदर जाकर देखा तो काला सर्प बैठा हुआ था जिसे मार दिया। आनन-फानन में झाड़-फूंक करने के लिए लोगों को ढूंढने निकल गया। करीब 5 बजे सुबह घर वापस लौटा मां- बेटे की मौत हो चुकी थी। एक घंटे बाद ही किस्मतिया की भी मौत हो गई।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!