शहडोल : सांसद हिमाद्री सिंह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर की विस्तार से चर्चा

Rashtrabaan
Highlights
  • बांधवगढ़ एवं अमरकंटक आने का दिया न्योता

शहडोल (Shahdol), राष्ट्रबाण। शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह (MP Himadri Singh) ने राष्ट्रपति भवन पहुँचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से भेंट कर जनजातीय समाज की समस्याओं एवं अन्य विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि श्रीमती द्रौपदी मूर्मू के रूप में एक तपस्वी, संवेदनशील, जनसेवी और कर्मठ राष्ट्रपति देश को मिली है।

- Advertisement -

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह को बुलावा आया था और राष्ट्रपति ने 16 अगस्त को सांसद हिमाद्री सिंह को मुलाकात का समय दिया था। इसके पूर्व शहडोल के दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी क्षेत्र के विकास को लेकर सांसद से चर्चा की थी। खासतौर पर आदिवासी क्षेत्र में सिकल सेल जैसी बीमारी को लेकर भी उनके बीच बात हुई। साथ ही क्षेत्र की ऐसी ही कुछ स्वास्थ्य सेवाओं और क्षेत्र के विकास जैसे मुद्दों पर राष्ट्रपति के साथ सांसद की चर्चा हुई। शहडोल लोकसभा की जनता की ओर से मैंने महामहिम को अमरकण्टक एवं बांधवगढ़ आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!