सिवनी, राष्ट्रबाण। जिले में पुलिस विभाग में अचानक हुए प्रशासनिक फेरबदल ने सभी को चौका दिया है। आईजी प्रमोद वर्मा द्वारा रविवार को दो महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर और प्रधान आरक्षक शेखर बघेल का स्थानांतरण किया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी किशोर वामनकर को कोतवाली से हटाकर नरसिंहपुर जिले में पदस्थ किया गया है। वहीं, प्रधान आरक्षक शेखर बघेल का स्थानांतरण डुंडा सिवनी थाना से पांढुर्ना थाना में किया गया है। आईजी प्रमोद वर्मा द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
Read Also : एक करोड़ 45 लाख की रकम पर उठे सवाल, कॉल डिटेल से खुल सकते हैं कई राज: शिकारी ही बना शिकार, मास्टरमाइंड कौन?

