मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, सिवनी और सागर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

Rashtrabaan News Desk
Highlights
  • -राज्य शासन ने जारी किए आदेश, प्रतिभा पाल बनीं पर्यटन विकास निगम की प्रबंध संचालक, अंजू अरुण कुमार को मिली सिवनी की कमान

    भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत कई जिलों के कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।
    इस फेरबदल में प्रतिभा पाल (2012 बैच), जो अब तक जिला सागर की कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं, उन्हें पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    नेहा मीना (2014 बैच) जो वर्तमान में जिला सिवनी की कलेक्टर थीं, उनका तबादला कर उन्हें कलेक्टर, जिला देवास बनाया गया है। दिलीप कुमार यादव (2014 बैच), जो अभी तक मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक थे, उन्हें नया कलेक्टर, जिला सागर नियुक्त किया गया है। ऋतुराज (2015 बैच), जो देवास जिले के कलेक्टर थे, उन्हें अब मंत्रालय में उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अंजू अरुण कुमार (2017 बैच), जो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव थीं, उन्हें नया कलेक्टर, जिला सिवनी नियुक्त किया गया है।

    error: Content is protected !!