Satna News : निर्दयता की पराकाष्ठा: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी

Rashtrabaan

    सतना, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट में लड़की डाल दी गई। मामले घटना की जानकारी तब लगी जब खून से लतपत नाबालिग अपने घर पहुँची। घटना जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव की है। इस दुष्कर्म की घटना में दरिंदो ने हैवानियत की सारे हदें पार कर दी हैं। इस घटना को अंजाम देने में शारदा प्रबंध कमेटी के दो कर्मचारियों का नाम सामने आया है। जहाँ पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नाबालिग की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि बलात्कारियों को पुलिस अभी हिरासत में नही ले पाई है। हालाकि पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है।

    error: Content is protected !!