जबलपुर, राष्ट्रबाण। त्यौहारी का सीजन आते ही खाद्य विभाग की टीम एक्शन मोड पर आ गई है। शहर के कई अनुष्ठानों पर बिना अनुमति के खाद्य पदार्थों का उत्पादन हो रहा है। जिसके चलते खाद्य विभाग की टीम लगातार छापेमारी कार्यवाही कर रही है। इसी बीच जबलपुर में एक फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनी पर महाराष्ट्र के अमरावती और जबलपुर की खाद्य विभाग की टीम ने मिलकर छापा मारा। बताया जा रहा है कि यहां बिना अनुमति और लाइसेंस के कई खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे थे। विभाग ने खाद्य सामग्री जब्त कर सैंपलिंग के लिए भेजा है। तो वहीं जबलपुर के रिछाई क्षेत्र में नव भारत फर्टिलाइजर कंपनी संचालित हो रही थी। वहीं कंपनी की एक और ब्रांच इंदौर में भी संचालित हो रही है। जबलपुर की खाद्य विभाग टीम और महाराष्ट्र के अमरावती टीम ने भारत फर्टिलाइजर कंपनी पर छापेमार कार्यवाही की। मौके से बरामद हुई खाद्य सामग्री को जब्त कर सैंपलिंग के लिए भेज दिया है। तो वहीं कंपनी में कई सारे प्रदेश के लाइसेंस नहीं मिले। विभाग ने कंपनी से जवाब मांगा तो जांच के दौरान कंपनी के संचालक कोई जवाब नहीं दे पाए। विभागीय अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारी और उनके साथ पुलिस बल जबलपुर आए थे। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र गवर्नमेंट में भी सामान सप्लाई किया जाता है। फैक्ट्री और लाइसेंस मध्य प्रदेश के इंदौर और जबलपुर के है। अधिकारी ने आगे कहा जबलपुर में कंपनी का प्रॉडक्शन यूनिट है। तो यही से मटेरियल भेजा जाता है। जिसके चलते महाराष्ट्र के अमरावती और जबलपुर की खाद विभाग की टीम आया पर आई।
Jabalpur News: जबलपुर की कई फर्टिलाइजर कंपनी पर छापा
Highlights
- महाराष्ट्र और जबलपुर की टीम ने दी दस्तक, बिना अनुमति और लायसेंस के बनाए जा रहे थे खाद्य पदार्थ