अनूपपुर, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के अनूपपुर के अमरकंटक ताप विधुत गृह चचाई में एक बड़ा हादसा होने के खबर सामने आई है। यहां सिलेंडर फटने से दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मच्छर भगाने के लिए कोयले की अंगीठी जलाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना जिले के चचाई थाना क्षेत्र के अमरकंटक पावर प्लांट की है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रबंधन के कहने पर मच्छर भगाने के लिए कोयले की अंगीठी जलाई गई। गैस लीकेज होने की वजह से सिलेंडर फट गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो ठेका मजदूर कर्मचारी रामनरेश और प्रवीण कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है तथा घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सिलेंडर में ब्लास्ट होने से पावर प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
Anuopur News: ताप विधुत गृह में फटा गैस सिलेंडर
Highlights
- 2 कर्मचारी बुरी तरह से झुलसे, मच्छर भगाने जलाई थी कोयले की अंगीठी