Morena News: मुरैना में शराब के नशे में ओवरब्रिज से नीचे गिरा युवक, मौत

Rashtrabaan

मुरैना,राष्ट्रबाण। मुरैना में शराब के नशे में एक युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। दरअसल उक्त घटना मुरैना के रेलवे स्टेशन पर मौजूद अंबाह ओवरब्रिज से सामने आई है। घटना मनोहर नगर की है। युवक के गिरने की आवाज जब स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत स्टेशन रोड थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को कब्जे में ले लिया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना बीती रात की है। युवक शराब के नशे में पुल के ऊपर से गुजर रहा था। उसी दौरान वह मनोहर नगर की तरफ वाली रेलिंग की तरफ गया और लटकने लगा। उसका संतुलन बिगड़ गया तथा वह मनोहर नगर की गली नंबर-एक में पुल से नीचे जा गिरा। नीचे गिरते ही उसकी बेरहमी से मौत हो गई। रात का समय था। जैसे ही उसके गिरने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी वे अपने घरों से बाहर निकल कर आए। उन्होंने देखा कि एक युवक नीचे गिरा पड़ा है तथा उसका मुंह व नाक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन रोड थाना पुलिस को दी।

मृतक की तलाशी में मिला गुटखा पाउच

सूचना पाकर स्टेशन रोड थाने के एसआई भंवर सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा कि लगभग 30 वर्षीय युवक जमीन पर गिरा है। अधिक ऊंचाई से गिरने से उसकी नाक टूट गई है तथा चेहरे से खून निकल रहा है। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से एक गुटखा पाउच मिला है।

error: Content is protected !!