बच्चा होने का झांसा देकर तांत्रिकों ने दिया गैंगरेप को अंजाम, 8 साल से बच्चा न होने से परेशान थी महिला

Rashtrabaan

गुना, राष्ट्रबाण। बीते 8 साल से बच्चा न होने की निराशा झेल रही एक महिला तांत्रिकों के जाल में फंस गई। जहां उसे तंत्र-मंत्र के सहारे बच्चा पैदा करने का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप कर लिया गया। चोकाने वाली घटना मध्यप्रदेश के गुना की है। दरअसल महिला को 8 साल से बच्चा नही हो रहा था। ऐसे में तांत्रिक ने उसे बच्चा होने की गारंटी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीडि़ता की मां ने उसे उदास देखा और उससे उसकी उदासी का कारण पूछा जिसके बाद महिला ने अपनी मां को आप बीती सुनाई। इसके बाद परिजनों की समझाइश पर महिला ने नईसराय थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

- Advertisement -

2015 में हुआ था पीड़िता का विवाह…

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का विवाह 2015 में हुआ था और शादी के कई साल बाद भी जब वह मां नहीं बन पाई तो वह परेशान रहने लगी थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी मोहन जाटव महिला को मिला और उसे तंत्र मंत्र के जाल में फंसाया। आरोपी मोहन जाटव ने महिला को इस कदर बातों में उलझाया कि वह मान गई कि तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जरिए भी बच्चा हो सकता है, जिसके बाद महिला उसके घर पहुंच गई। मोहन ने झाड़-फूंक की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

डर से महिला ने नही बताई घटना..

- Advertisement -

दरअसल महिला के साथ हुए दुराचार के कारण डर गई और दुराचार की बात किसी को नहीं बताई। जिसका फायदा उठाकर डुंगासरा निवासी सीताराम और गणेशराम कुशवाह ने भी महिला को झाड़-फूंक से बच्चा होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -
error: Content is protected !!