अशोकनगर, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग ने 8 साल के बच्चे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय सामने आई है। जब बच्चा घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर शौच करने गया हुआ था। उसी दौरान गांव के 60 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग ने उस पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए जिससे बच्चे ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना अशोकनगर के नईसरायं थाना क्षेत्र के सिरसी नई गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार सिरसी नई गांव निवासी सुनील पाल का 8 साल का बेटा शिवांश बुधवार को अपने घर के बाहर शौच के लिए गया हुआ था। उधर ही उनके पड़ोस में रहने वाले मजबूत सिंह ने बच्चे के ऊपर एक के बाद एक कई वार कर दिए। बताया जा रहा है कि बच्चे के ऊपर 5 से 6 बार कुल्हाड़ी से वार किया गया था। बच्चे की गर्दन और पैर में कुल्हाड़ी मारी गई थी। कुछ देर बाद मृतक बच्चे के दादा मौकम सिंह अपने घर से बाहर जा रहे थे तभी उन्होंने देखा तो उनका पोता खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। जैसे ही दादा ने अपने पोते को खून से लथपथ देखा तो वह चीखने-चिल्लाने लगा। इसके बाद पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई थी जिसके बाद नईसरायं थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव का शाढ़ौरा में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।