बैतूल : भाजपा शासित नगर पालिका सारणी के अफसर बने भाजपा नेताओ के गुलाम, अफसर विधि विपरीत कर रहे काम

नपा सारनी में वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर होने के पश्चात जलावर्धन का कार्य कर रही लक्ष्मी इंजीनियरिंग से प्रतिभूति (छति)राशि के रूप में 143666 रुपए की राशि जमा कराई गई है जो सवालों के घेरे पर है। एक निर्माण कार्य पर दो बार कार्य आदेश जारी कर भुगतान करने के मामले में नगर पालिका सारणी बुरी तरफ फस गई है...

Rashtrabaan
भ्रष्टाचार का अड्डा : यही बैठ कर भ्रष्ट खिला रहे भ्रष्टाचार का फूल।
Highlights
  • नपा सारनी में वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर होने के पश्चात उक्त फाइल की नस्तियों से हो रही छेड़छाड़ : मनोज पंडित

सारणी, राष्ट्रबाण । सारणी नगर पालिका इन दिनों भाजपा नेताओ की गुलामी में लगी है, अफसर वैसे ही नाच रहे है जैसा भाजपा नेता नचा रहे है। इसके बदले में उन्हें कमीशन और पदोन्नति प्राप्त हो रही है। नगर पालिका में जनता की गाढ़ी कमाई को बपौती समझ कर एक कार्य में दो टीएस काट कर सरकारी धन की होली खेली जा रही है। नगर पालिका में हुए घोटाले और कारनामे को विगत दिनों राष्ट्रबाण प्रमुखता से प्रकाशित कर नेताओ और अफसरों के भ्रष्टाचार की पोल खोली। समाचार प्रकाशन के बाद कांग्रेस के नेता नगर पालिका में हमलावर है।

- Advertisement -

वित्तीय अनियमितता उजागर होते ही नगर पालिका परिषद सारणी में हड़कंप मचा है। विवादित फाइल की नस्तियों से हो रही छेड़छाड़ की जा रही है। उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री मनोज पंडीत भाजपा शासित नगर पालिका को आड़े हाथ लिया। बता दें कि महावीर स्वामी वार्ड क्रमांक 36 में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य समय पाल महेश त्रिवेदी का था। उन्होंने एक तकनीकी स्वीकृति पर दो कार्य आदेश जारी करवाएं थे। और भाजपा के जिला महामंत्री को लाभ पहुंचाया। जबकि उस कार्य का भुगतान पूर्व में किया जा चुका था भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह को काम कराए बिना ही बिल भुगतान कर लाभ पहुंचाया गया। इस भ्रष्ट खेल का मास्टर माइंड नपा मे पदस्थ समय पाल महेश त्रिवेदी बताया जा रहा है जिसके द्वारा भुगतान किए गए कार्य की दोबारा फाइल चलाई। नगर पालिका सारणी में पदस्थ भ्रष्ट उपयंत्री रविंद्र वराठे ने मूल्यांकन कर बिल बनाया, जबकि रविंद्र वराठे वार्ड 01 से 18 तक के प्रभारी है।

ज्ञात हो की उक्त कार्य पहले ही पूर्ण कर लिए गए थे, जिसे ठेकेदार श्याम कुमार धर्मे द्वारा कराया गया जिसका मूल्यांकन उपयंत्री नितीन मीना ने किया और सभी बिलो का भुगतान किया जा चूका है। अब इस मामले का खुलास होने के बाद नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मामले को दबाने के प्रयास किये जा रहे है, लेकिन मामला दबने की बजाय ज्यादा उलझता दिखाई दे रहा है। जिससे भयभीत भ्रष्ट नगर पालिका सारणी का प्रशासनिक अमला अब एक नई थ्योरी बनाकर अपने आप को पाक साफ बताने में जुट गया है।

- Advertisement -

वित्तीय अनियमितता को लेकर नपा के जवाबदार अधिकारियों की थ्योरी

वार्ड क्रमांक 36 में श्याम कुमार धर्मे द्वारा भाजपा के जिला महामंत्री के घर के समीप ऑफ लाइन प्रक्रिया के माध्यम से दो स्थानों पर नाली बनाई थी। जो जल आवर्धन का कार्य कर रही लक्ष्मी इंजीनियरिंग के कार्य में टूटना बताया जा रहा है। जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। जो कार्य मेसर्स कमलेश सिंह द्वारा सिर्फ कागजो में बनाया गया है उसके भुगतान को लेकर नगर पालिका सारणी बुरी फसी है।

- Advertisement -

नगर पालिका सारणी में वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर होने के पश्चात जलावर्धन का कार्य कर रही लक्ष्मी इंजीनियरिंग से दिनांक 8 अगस्त को प्रतिभूति राशि के रूप में 143666 रुपए की राशि जमा कराए गए। पर सबसे बड़ा प्रश्न यह है की पिछले कई वर्षों से लक्ष्मी इंजीनियरिंग द्वारा सडक नाली को बिना किसी अनुमति के तोड़ा जा रहा है पर आज तक नपा द्वारा लक्ष्मी इंजिनियरिंग से प्रतीभूति (छति) राशी वसुल क्यों नही की गई, अचानक नपा कैसे जाग गई।

इनका कहना है
कोई जानकारी नहीं
लक्ष्मी इंजिनियरिंग द्वारा 8 अगस्त को 143666 रुपये प्रतिभुती छति राशी के रूप में जमा किया है किस कार्य के सन्दर्भ मे किया है मुझे जानकारी नही है किसने जमा किया है यह भी जानकारी नही है सामान्यतः प्रतिभूति राशि कभी कभार ही जमा होती है।
हितेश शाक्य, राजस्व निरक्षक नपा सारणी।
जाँच की मांग करूँगा
संबिधत कार्य की शिकायत पत्र के माध्यम से मेरे द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को कि गई है ई-मेल के माध्यम से लोकायुक्त को भी पत्र भेजा है। मै प्रत्यक्ष रूप से सोमवार या मंगलवार लोकायुक्त के समुख खड़ा होकर मामले की शिकायत कर जांच की मांग करूंगा।
मनोज पंडित, कांग्रेस जिला महामंत्री।

- Advertisement -
error: Content is protected !!