Bhind News: खेत मे रास्ता बनाने को लेकर दो गुटों में फायरिंग, एक बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल

Rashtrabaan

भिंड,राष्ट्रबाण। भिंड में दो गुटों में खेत पर सड़क बनाने को लेकर जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी की गई जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लहार थाना अंतर्गत धौनपुरा गांव में खेत पर रास्ते को लेकर दो पक्षाें में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से पांच सात फायर हुए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए लहार, दबोह, रावतपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है। पुलिस के मुताबिक धौनपुरा गांव में खेत से रास्ता बनाने को लेकर मलपुरा निवासी 65 वर्षीय पानसिंह चौहान और धौनपुरा निवासी 53 वर्षीय वीरेंद्र सिंह जादौन के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चला अ रहा है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग बंदूक-कट्टा लेकर आ गए और आमने-सामने फायरिंग करने लगे। इसमें पानसिंह चौहान की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के वीरेंद्र सिंह जादौन के गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति काे कंट्रोल करने के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। यहां जांच के बाद पुलिस ने पानसिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि वीरेंद्र सिंह की गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!