Bhopal News: भाजपा ने प्रियंका गांधी,कमलनाथ के ट्विटर हैंडलर के खिलाफ करवाई एफआईआर

Rashtrabaan
Highlights
  • फर्जी पत्र वायरल कर, ठेकेदारों से 50 फीसदी कमीशन मांगे जाने की बात आई सामने

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रात्यरोप का दौर जारी है। दरअसल इस बार भाजपा ने प्रियंका गांधी, कमलनाथ एवं अरुण यादव जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने जा रही है। दरअसल मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप वाले पोस्ट को लेकर इंदौर में प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ और अरुण यादव जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ट्विटर खातों के ‘हैंडलर’ के खिलाफ शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस मामले में भाजपा नेताओं की ओर से ग्वालियर में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शनिवार को इंदौर के पुलिस आयुक्त की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की स्थानीय इकाई के संयोजक नीमेष पाठक ने शिकायत दी है कि ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी पत्र वायरल किया है। इसमें ठेकेदारों से 50 फीसदी कमीशन मांगे जाने की बात लिखी गई है। शहर के संयोगितागंज पुलिस थाने में अवस्थी के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ और अरुण यादव के ट्विटर खातों के ‘हैंडलर’ के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने कहा-संयोगितागंज पुलिस थाने में ज्ञानेंद्र अवस्थी और अन्य के साथ ही संबंधित ट्विटर हैंडल पर दर्ज नाम के आधार पर प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ और अरुण यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी भारतीय दंड विधान की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 469 (ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) के तहत दर्ज की गई है। नीमेष पाठक का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने झूठे आरोप वाले भ्रामक पोस्ट साझा कर प्रदेश सरकार और भाजपा की छवि को चोट पहुंचाई है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!