Bhopal News: सीएम मोहन यादव का जारी एक्शन मोड, फारुख के घर चला बुलडोजर, भाजपा कार्यकर्ता पर किया था हमला

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जब से चार्ज लिया है ,तबसे उनका सख्त रवैया सुर्खियों में है। पदभार लेते ही स्पीकर से लेकर मांस दुकानों पर उनके द्वारा लिए गए एक्शन को अभी लोग भूल भी नही पाए थे कि एक बार फिर मोहन यादव चर्चाओं में हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी के घर सीएम यादव ने बुलडोजर चलवा दिया है। 5 दिसंबर को देवेंद्र ठाकुर नाम के एक भाजपा कार्यकर्ता पर फारुख राइन नाम के एक शख्स ने हमला कर दिया था। जानलेवा हमला में देवेंद्र की हथेली कट गई थी। ऐसे में अब आरोपी फारुख के घर को बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया है। इस अटैक के बाद कैलाश विजयवर्गीय घायल भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इस केस में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ‘रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी फारुख राइन का घर भोपाल की जनता कॉलोनी में है। आरोपी ने देवेंद्र पर चुनाव नतीजे आने के बाद जानलेवा हमला कर दिया था। बता दें कि एमपी में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत के बाद भगवा दल ने मोहन यादव को नया सीएम बनाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की तरह बुलडोजर वाले ऐक्शन में नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -
error: Content is protected !!