Bhopal News: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का रोशनपुरा पर प्रदर्शन,मंहगाई सहित महाकाल लोक की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Rashtrabaan

राष्ट्रबाण,भोपाल। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस ने नवम्बर माह में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ गई है। भाजपा को घेरते हुए कांग्रेस में महंगाई एवं उज्जैन महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया है। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। करोड़ों रुपये से उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में महाकाल लोक बनाया गया, जिसमें भ्रष्टाचार हुआ है।

- Advertisement -

पेट्रोल डीजल के बड़े दामों पर कांग्रेस का हल्ला बोल

- Advertisement -

रोशनपूरा चौराहे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भाजपा द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया है। रोशनपुरा चौराहे पर पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए। सभी ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए राजभवन तक राज्यपाल मंगुभाई पटेल को ज्ञापन सौंपने गए, लेकिन उन्हें पुलिस ने बीच में रोक लिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों एवं पुलिस के बीच खासी तीखी बहस देखने को मिली। बता दें कि कमलनाथ के निर्देशानुसार उज्जैन में महाकाल लोक घोटाला ,भोपाल में सतपुड़ा भवन में अग्निकांड ,प्रदेश में भीषण बिजली कटौती व प्रदेश की जनता पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शहर भर से कांग्रेसी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!