Bhopal News: पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने भाजपा के बाद कांग्रेस का थामा दामन, कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीति में उथल पथल देखी जा रह है। साथ ही दलबदल की राजनीति भी जोरो पर है। अब दलबदल की राजनीति में नया नाम जुड़ गया है। जिसमे भाजपा के पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। दरअसल रविवार दोपहर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे। यहां पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।गौरतलब है कि नर्मदापुरम की राजनीति में खासा दखल रखने वाले गिरिजाशंकर शर्मा दो बार विधायक रह चुके हैं। वह नर्मदापुरम के मौजूदा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा सीतासरन शर्मा के बड़े भाई हैं। वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। और रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष उन्होंने कांग्रेस किस सदस्यता ग्रहण की है।

- Advertisement -

टीकमगढ़ में भी भाजपा को झटका…

- Advertisement -

नर्मदापुरम के साथ-साथ टीकमगढ़ में भी भाजपा को झटका लगा है। टीकमगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष व बीजेपी नेता श्याम रत्न भक्ति तिवारी और जिला पंचायत सदस्य मोहिनी तिवारी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!