Bhopal News: कांगे्स शासनकाल में सरकार और डकैत साथ-साथ थे, अब मप्र में कानून का है राज : सीएम शिवराज

Rashtrabaan
Highlights
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांगे्रस पर फिर साधा निशाना

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव के पहले राजनैतिक पार्टीयों में गरमा-गरमी का दौर जारी है। इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस शासन पर निशाना साधा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि एक वो दौर था, जब एमपी में डकैत और सरकार साथ-साथ थे, लेकिन आज मध्य प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ कानून का राज है।

- Advertisement -

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर काह
मध्यप्रदेश में 2003 के पहले और अब के मध्य प्रदेश पर सियासत लगातार जारी है। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जहां एक ओर कांग्रेस प्रदेश सरकार की नाकामियां गिना रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार में हुए काम बताने में जुटी हुई है। प्रदेश भाजपा वीडियो और ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है। खासकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को टारगेट किया जा रहा है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!