Bhopal News: भोपाल में अमित शाह ने कांग्रेस से किये तीखे सवाल, क्रप्शननाथ, और बंटाधार बोलकर साधा निशाना

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। अपने एक दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस को जमकर घेरा, अपने भाषण के दौरान उन्होंने बंटाधार , क्रप्शननाथ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। वहीं अपने तेज तर्रार भाषण में उन्होंने कांग्रेस से तीखे सवाल भी किये। दरअसल अमित शाह मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी करते हुए कांग्रेस पर चुन-चुनकर हमला बोला। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश से बीमारू राज्य का टैग हटाने का काम किया है जो कांग्रेस शासन के कारण लगा था। शाह के संबोधन में सूबे के कांग्रेसी दिग्गज भी निशाने पर रहे। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जोरदार हमला बोला। साथ ही सीएम के तौर पर शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शाह ने कहा- मध्य प्रदेश 1956 में अस्तित्व में आया और तब से पांच-छह वर्षों को छोड़कर, कांग्रेस ने 2003 तक राज्य पर शासन किया, लेकिन उनके शासन के दौरान मध्य प्रदेश बीमारू बना रहा। भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक राज्य को बीमारू टैग से बाहर निकाला है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करके विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। कांग्रेस राज्य में लगभग 53 वर्षों तक शासन किया है। कांग्रेस में दम है तो 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए। शाह ने कहा- हमने राजनीति में जवाबदेही की परंपरा बनाई है। जहां भी हमारी सरकार है, हम जवाबदेही लेते हैं। श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ को इधर उधर की बात किए बिना जवाब देना चाहिए। आपने प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सरकार में शुरू की गई गरीब कल्याण योजनाओं को क्यों बंद किया। गरीब कल्याण की पूरी मुहिम को कांग्रेस की सरकार ने अपाहिज करने का काम किया। यही कारण रहा कि कमलनाथ की सरकार को सोशल मीडिया वाले करप्शन नाथ कहने लगे। शाह ने कहा- कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक 10 वर्षों में मध्य प्रदेश को केवल 1 लाख 98 हजार करोड़ रुपए दिए। वहीं मोदी सरकार ने केवल 9 वर्षों में मध्य प्रदेश को 8 लाख 33 हजार करोड़ रुपए देने का काम किया है। कांग्रेस शासन के दौरान राज्य बिजली, पानी और सड़क सहित सभी मोर्चों पर पिछड़ रहा था, लेकिन भाजपा सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में जबरदस्त बदलाव किया। मध्य प्रदेश अब देश के विकसित राज्यों में गिना जाता है। इस उपलब्धि के लिए सीएम चौहान को बधाई।

- Advertisement -

भाजपा में परिवाद नही…

- Advertisement -

अमित शाह ने परिवारवाद को लोकतंत्र के लिए ‘जहर’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और इन जैसे अनेक दल इसके उदाहरण हैं। भाजपा में परिवारवाद नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी समेत अनेक भाजपा नेताओं का उदाहरण देते हुए शाह ने कहा कि ये सभी किस परिवार से आए। इसके साथ ही शाह ने सूबे में नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान अभी मुख्यमंत्री हैं। विधानसभा चुनाव के बाद क्या होगा। इस बारे में पार्टी तय करेगी।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!