Budhni News: ‘चंद्रयान के वैज्ञानिकों को 17 माह से नहीं मिली सैलरी’

Rashtrabaan
Highlights
  • राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से सैलरी दिलाने किया आग्रह, भाजपा ने किया पलटवार

बुधनी, राष्ट्रबाण। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताद्वय द्वारा प्रदेशों में लगातार दौरे किए जा रहे है। इसी बीच राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज बुधनी पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान के वैज्ञानिकों को 17 माह से वेतन नहीं मिला है। दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करते हुए कहा कि चंद्रयान के वैज्ञानिकों को सैलरी दिलवा दी जाए। वहीं भाजपा ने इस पर पलटवार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के दौरे पर पहुंचे। बुधनी से भैरुंदा जाते समय रेहटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि चंद्रयान की योजना इंदिरा जी के समय की है।

- Advertisement -

भारत वासियों के लिए यह गर्व की बात है: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय ने कहा कि सभी भारत वासियों का यह गर्व का है। हमें उम्मीद है कि मिशन सफल होगा। इसरो की योजना आज की नहीं है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपने को इंदिरा जी ने ही स्थापित किया था। हमें इस बात का गर्व है कि वैज्ञानिकों ने वहां तक पहुंचाने का प्रयास किया। उम्मीद करते हैं आज शाम तक मिशन सफल होगा।

- Advertisement -

दिग्विजय ने पीएम से किया आग्रह
दिग्विजय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करना चाहता हूं कि जो वैज्ञानिक हमारे चंद्रयान को चंद्रमा तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है, उन्हें 17 महीने से वेतन नहीं मिल पाया है, वैज्ञानिकों का वेतन दिलवा दो। बता दें कि आज बुधवार की शाम चंद्रयान 3 चांद पर लैंडिंग करेगा। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!